गोरखपुर, अक्टूबर 6 -- Gorakhpur News: भीटी रावत, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा सेक्टर-26 में स्थित सीडब्ल्यूसी गोदाम के मेन गेट के सामने लगा आम का पुराना विशालकाय सूखे पेड़ से हादसे डर बना हुआ है। तेज हवा और बारिश में पेड़ के अचानक गिरने से बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। सीडब्ल्यूसी गोदाम में माल लोड-अनलोड करने के लिए प्रतिदिन दर्जनों वाहन आते-जाते हैं। इसके अलावा सैकड़ों कर्मचारी भी ड्यूटी के लिए रोज इसी रास्ते से गुजरते हैं। गोदाम के पूर्वी गेट के बगल में भी एक आम का सूखा पेड़ खड़ा है। दोनों पेड़ पूरी तरह से सूख चुके हैं। तेज हवा या बारिश में इनके गिरने से गोदाम की बाउंड्री क्षतिग्रस्त हो सकती है, साथ ही आने-जाने वाले कर्मचारी और वाहन भी इसकी चपेट में आ सकते हैं।सीडब्ल्यूसी के एचओडी यश मिश्रा ने कहा कि सूखा पेड़ गिरने से सरकारी संपत्ति के...