गोरखपुर, जुलाई 8 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रहे होटलों के खिलाफ मंगलवार शाम पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। गीडा सेक्टर-22 में एसडीएम केशरी नंदन तिवारी और क्षेत्राधिकारी (सीओ) गीडा केएन आनंद के नेतृत्व में चलाए गए संयुक्त अभियान के दौरान दो होटल बिना आवश्यक अभिलेखों के संचालित होते पाए गए। अधिकारियों ने दोनों होटलों को सील कर दिया, जबकि दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि गीडा क्षेत्र के कुछ होटलों में अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी के मद्देनजर मंगलवार को एसडीएम, तहसीलदार राकेश कन्नौजिया, सीओ गीडा, गीडा थाना प्रभारी अश्वनी कुमार पांडेय तथा भारी पुलिस बल के साथ सेक्टर-22 में छापेमारी की गई। सबसे पहले टीम होटल...