गोरखपुर, सितम्बर 2 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मंगलवार देर रात हुए हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान कराने का प्रयास पुलिस कर रही है। मंगलवार देर रात नौसढ़-खजनी मार्ग पर हरैया के आगे करीब 32 वर्षीय युवक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर चोट लगने से युवक की मौके पर मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को मर्चरी हाउस भेज दिया। बुधवार तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। प्रभारी निरीक्षक गीडा अश्वनी पांडेय ने बताया कि आसपास के गांवों में जानकारी जुटाने के साथ मृत युवक की पहचान कराने का प्रयास जारी है। हादसे में शामिल अज्ञात वाहन के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।वहीं दूसरा हादसा 28 अगस्त को ह...