Gorakhpur News: गीडा बोर्ड बैठक जल्द, मॉडल बिल्डिंग बायलॉज-2026 पर लगेगी मुहर
गोरखपुर, अक्टूबर 18 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) की बोर्ड बैठक में मॉडल बिल्डिंग बायलॉज-2026 को अंगीकृत करने और फ्लैटेड फैक्टरी की आवंटन दर निर्धारित करने के प्रस्ताव रखे जाएंगे। बैठक इसी महीने के अंत में कराने की तैयारी है। इसके लिए एजेंडा तैयार किया जा रहा है। बैठक में औद्योगिक क्षेत्र के विकास, उद्यमियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने और प्राधिकरण की योजनाओं से जुड़े अन्य प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी। मॉडल बिल्डिंग बायलॉज-2026 को अंगीकृत करने से गीडा क्षेत्र में भवन निर्माण से जुड़े नियमों को नए प्रावधानों के अनुरूप लागू करने का रास्ता साफ हो सकता है। औद्योगिक और अन्य भवनों के निर्माण से संबंधित मानकों पर भी निर्णय लिया जाएगा। हालांकि, प्रस्तावित प्रावधानों और उन्हें लागू करने की प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.