गोरखपुर, जुलाई 10 -- Gorakhpur News: गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में बहन के साथ अभद्रता और गाली-गलौज का विरोध करने पर दो भाइयों की पिटाई करने का मामला सामने आया है। नसीरपुर निवासी विजय यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 जून को उनकी बहन घर के सामने सड़क पर मोबाइल फोन से बात करते हुए जा रही थी। इसी दौरान गांव के जोगेंद्र यादव ने उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज की। घटना की जानकारी मिलने पर विजय यादव अपने भाई के साथ जोगेंद्र यादव के घर शिकायत करने पहुंचे। आरोप है कि वहां जोगेंद्र यादव और उसके भाई गोरख यादव ने दोनों भाइयों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। गोला पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर बीएनएस की धाराओं 115(2), 351(3) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच...