गोरखपुर, अगस्त 10 -- Gorakhpur News: गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा क्षेत्र के रसूलपुर स्थित डेयरी फार्म पर गाली-गलौज का विरोध करने पर मजदूर की पिटाई और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोरखनाथ क्षेत्र के आदित्यपुर विकास नगर निवासी संजीव मिश्र ने तहरीर में बताया कि आठ अगस्त की सुबह उनका भाई आशुतोष मिश्र डेयरी फार्म पहुंचा और मजदूर ज्ञान यादव व ओम प्रकाश को गाली देते हुए धमकी देने लगा। ज्ञान ने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी। संजीव ने भाई पर उन्हें भी धमकाने का आरोप लगाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...