गोरखपुर, जुलाई 26 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। जिले के ग्रामीण अंचल की स्वास्थ्य केंद्रों को जल्द 49 नए डॉक्टर मिलेंगे। इन डॉक्टरों को गांवों के सीएचसी और पीएचसी पर तैनात किया जाएगा। यह चिकित्सक बॉन्ड नियम के तहत दो साल तक ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों का इलाज करेंगे। इन डॉक्टरों में करीब 70 फीसदी चिकित्सक सीएमओ कार्यालय में अपनी ज्वाइनिंग दे चुके हैं। वह अपनी तैनाती वाले अस्पतालों पर पहुंचकर जल्द कार्यभार संभालेंगे। बाकी चिकित्सकों के भी जल्द ज्वाइन करने की उम्मीद है। सीएमओ डॉ. राजेश झा ने बताया कि इन डॉक्टरों की तैनाती से ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होंगी। मरीजों को इलाज के लिए जिला अस्पताल या बड़े केंद्रों का रुख कम करना पड़ेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...