गोरखपुर, सितम्बर 1 -- Gorakhpur News: कटसहरा, हिन्दुस्तान संवाद। हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के अहमदपुर निवासी किसान पराग ने गोरेडीह के एक गल्ला व्यापारी पर धान और गेहूं खरीदने के बाद 17 हजार रुपये का भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया है। किसान का कहना है कि दो वर्ष से वह अपने रुपये के लिए व्यापारी से संपर्क कर रहा है, लेकिन हर बार भुगतान का आश्वासन देकर टाल दिया गया। अब व्यापारी ने फोन उठाना भी बंद कर दिया है। पीड़ित ने मंगलवार को थाने में तहरीर देकर रुपये दिलाने और कार्रवाई की मांग की है। पराग के मुताबिक करीब दो वर्ष पहले उसने गोरेडीह निवासी गल्ला व्यापारी की दुकान पर धान और गेहूं बेचा था। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: धान-गेहूं बेचने के बाद 2.52 लाख रुपये भुगतान न करने का आरोप उस समय व्यापारी के दो बेटे भी दुकान पर रहकर खरीदारी का काम करते थे...