Gorakhpur News: गला दबाकर मारपीट का आरोपित गिरफ्तार
गोरखपुर, अक्टूबर 6 -- Gorakhpur News: भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के बरगदही में रास्ते में जान से मारने की नीयत से गला दबाकर मारपीट के आरोपित को पुलिस गिरफ्तार की है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी। थाना क्षेत्र के ग्राम बरगदही केवटान निवासी मुन्ना निषाद ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 5 अक्तूबर की दोपहर 12:30 बजे इसी गांव के प्रमोद यादव उसकी मोटर सायकिल रोकर उसके साथ मारपीट की। जान से मारने की नीयत से गला दबा दिया, जिससे पीड़ित बेहोश हो गया। इसके साथ ही उसके सर एवं आंख में गंभीर चोट आई। उधर, आरोपित की तलाश में उपनिरीक्षक ज्ञान प्रकाश सिंह, कांस्टेबल अभिषेक यादव व अभिनव सिंह द्वारा मंगलवार को पौने बारह बजे बरगदही नहर के पास से गिरफ्तार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.