गोरखपुर, सितम्बर 17 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता मरीज की गलत अंग की सर्जरी न हो, इसके लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ऑपरेशन थिएटरों में विशेष पहल की गई है। यहां सर्जरी से पहले ओटी में लगे ब्लैक बोर्ड पर मरीज का नाम, उम्र, बीमारी और किस अंग की किस तरह सर्जरी की जानी है, इसकी पूरी जानकारी लिखी जाती है। इससे सर्जरी में शामिल चिकित्सक और स्टाफ ऑपरेशन शुरू करने से पहले मरीज और सर्जरी से जुड़ी जानकारी का मिलान कर लेते हैं। यह भी पढ़ें- सुरक्षित गर्भपात से बचेगा महिलाओं का जीवन, डॉक्टरों की होगी विशेष ट्रेनिंग सर्जरी का विवरण मेडिकल कालेज के सर्जरी विभाग के प्रोफेसर डॉ. अभिषेक जीना ने बताया कि सर्जरी से पहले मरीज का पूरा विवरण ओटी के ब्लैक बोर्ड पर दर्ज किया जाता है। इसमें मरीज की पहचान के साथ बीमारी, ऑपरेशन किए जाने वाले अंग और सर्ज...