गोरखपुर, अक्टूबर 9 -- मोबाइल छिनैती और गिरफ्तारी Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। गर्लफ्रेंड के लिए अच्छा गिफ्ट खरीदने के लिए दो युवकों ने एक व्यक्ति का मोबाइल फोन छीन लिया। मोबाइल बेचकर गर्लफ्रेंड के लिए गिफ्ट खरीदने की योजना थी, लेकिन इससे पहले ही रामगढ़ताल पुलिस ने दोनों को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के पास से छीना गया एंड्रॉयड मोबाइल और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई है। पूछताछ में दोनों पुलिस से खुद को लुटेरा नहीं बताते हुए पहली बार गलती होने की बात कहकर माफी मांगने लगे। पकड़े गए आरोपितों की पहचान रामगढ़ताल क्षेत्र के बड़गो निवासी मोहम्मद ताज और शाहिद के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, छह अक्तूबर की सुबह करीब 11:30 बजे रामगढ़ताल क्षेत्र में बाइक सवार दो युवकों ने एक व्यक्ति का मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए।...