गोरखपुर, जुलाई 18 -- Gorakhpur News: राजीव दत्त पाण्डेय। गोरखपुर। गोरखपुर स्थित गन्ना किसान संस्थान प्रशिक्षण केंद्र को दोबारा सक्रिय करने की मांग तेज हो गई है। पिपराइच विधायक महेंद्र पाल सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर संस्थान को पूर्व की तरह पूरी क्षमता के साथ संचालित कराने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि यह केंद्र पूर्वांचल के गन्ना किसानों के लिए तकनीकी प्रशिक्षण और मार्गदर्शन का प्रमुख माध्यम रहा है, लेकिन वर्तमान में इसकी गतिविधियां लगभग बंद हो गई हैं।

प्रशिक्षण गतिविधियों का ठप होना आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने 18 जून के अंक में,'गन्ना किसान संस्थान पिपराइच के भविष्य पर सवाल' शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। 25 हजार किसानों को प्रशिक्षण देने वाला केंद्र की गतिविधियां आठ माह से ठप पड़ी हैं। 08 जून को ...