गोरखपुर, अक्टूबर 6 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान निर्धारित मानक से अधिक तेज आवाज में डीजे बजाने पर चिलुआताल और गीडा पुलिस ने 11 संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अन्य थानों में भी इसके पूर्व कार्रवाई हुई है। वीडियो फुटेज के आधार पर हुई इस कार्रवाई को अब दुर्गापूजा के दौरान डीजे और ध्वनि विस्तारक यंत्रों के इस्तेमाल पर पुलिस की सख्ती की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है। चिलुआताल पुलिस ने गणेश विसर्जन के दौरान महेसरा पुल और आसपास के मार्ग की वीडियो फुटेज की जांच की। इसमें नौ डीजे संचालकों पर निर्धारित मानक के विपरीत तेज आवाज में डीजे बजाना पाया गया। पुलिस ने अजीज डीजे फर्टिलाइजर, हबीब डीजे फर्टिलाइजर, लक्की डीजे डोहरिया, लाला डीजे सिक्टौर, सर्वेश डीजे विशुनपुर मरवाड़ी कोठी, संजय डीजे नवापार ...