गोरखपुर, सितम्बर 15 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। गणेश चतुर्थी के अवसर पर जीएम एकेडमी में विद्यार्थियों के लिए विशेष रचनात्मक कार्यशाला आयोजित हुई। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को भगवान गणेश के आदर्शों, भारतीय संस्कृति और परंपराओं से परिचित कराना तथा रचनात्मकता और नैतिक मूल्यों का विकास करना रहा। विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिक्षकों ने ज्ञान, बुद्धिमत्ता, धैर्य, अनुशासन और सकारात्मक सोच जैसे गुणों के महत्व पर प्रकाश डाला। चेयरमैन डॉ. प्रकाश मिश्रा, एडमिनिस्ट्रेटर कैप्टन एसके त्रिपाठी और प्रधानाचार्या राजश्री मिश्रा ने विद्यार्थियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- भगवान गणेश के स्वरूप से लें ये 10 सीख, सफलता पाने में मिलेगी मदद यह भी पढ़ें- Orai News: न्यू विजन स्कूल में हुई गण...