गोरखपुर, सितम्बर 26 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। अनंत चतुर्दशी पर शुक्रवार को 'गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ' के जयघोष के बीच श्रद्धा और उल्लास के साथ गणेश प्रतिमाओं का शुक्रवार को विसर्जन हुआ। एकला बांध, डोमिनगढ़ और महेसरा पुल के पास बनाए गए कृत्रिम तालाबों में श्रद्धालुओं ने गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया। दिनभर की रिमझिम बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। विसर्जन स्थलों पर कीचड़ होने से कुछ दिक्कतें जरूर हुईं, लेकिन नगर निगम के कर्मचारी श्रद्धालुओं की मदद में जुटे रहे। पिछले कई दिनों से चल रहा गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी पर चरम पर पहुंच गया। महानगर के अलग-अलग इलाकों से श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच भगवान गणेश की प्रतिमाओं को लेकर विसर्जन स्थलों पर...