Gorakhpur News: गड्ढों में तब्दील हुई सड़क, राहगीर परेशान
गोरखपुर, अगस्त 29 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। मगहर-समाधिया मार्ग से सीहापार मार्ग को जोड़ने वाला ईमिलडीहा-रंदौली मार्ग पिछले करीब दो वर्षों से बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने से राहगीरों और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांवों के ग्रामीणों के लिए आवागमन का प्रमुख साधन है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क और अधिक खतरनाक हो जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीण रामप्रकाश, दीनानाथ, राजदेव सिंह, विपत यादव, संदीप कुमार, जीतन प्रसाद समेत अन्य लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Gridih News: जमुआ चौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.