गोरखपुर, अक्टूबर 25 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। 70वीं माध्यमिक विद्यालयीय महानगर तहसील स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज की टीम ने 14 और 17 वर्षीय बालक वर्ग का खिताब जीता। प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के खो-खो कोर्ट पर हुआ। 14 वर्षीय बालक वर्ग के पहले मुकाबले में मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज, भगवानपुर ने मैना देवी इंटर कॉलेज, बिलनपुरखाता को 14-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज ने मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज को 12-2 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। यह भी पढ़ें- Bhabua News: अंतर-सदनीय खो-खो प्रतियोगिता ने जगायी खेल भावना17 वर्षीय बालक वर्ग में महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज चैंपियन 17 वर्षीय बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल में महीप नारायण शाही जनता इंटर क...