गोरखपुर, अगस्त 22 -- Gorakhpur News: खोराबार, हिंदुस्तान संवाद। खोराबार थाना क्षेत्र के सिकटौर में शनिवार सुबह 35 वर्षीय मजदूर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सिकटौर चौकी से करीब 900 मीटर दूर पासी टोला स्थित उसके मकान की छत पर शव मिला। युवक के सिर में रॉड से गंभीर चोट के निशान मिले हैं। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान प्रदीप पासवान के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर खोराबार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की जांच में जुटी है。

कमरे में मिला खून से सना भूसा मृतक के पक्के मकान के एक कमरे में भूसा रखा हुआ था। भूसा खून से सना मिला। उसके पास मृतक के कपड़े भी पड़े थे। इससे आशंका जताई जा रही है कि युवक पर कमरे में ही हमला किया गया और बाद में शव को छत पर...