Gorakhpur News: खेत में सिंचाई के दौरान मारपीट, दो घायल, एक की हालत गंभीर
गोरखपुर, जुलाई 31 -- Gorakhpur News: पीपीगंज/अकटहवा, हिटी। पीपीगंज थाना क्षेत्र के भरवल गांव में गुरुवार रात खेत में सिंचाई के दौरान हुए विवाद में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में रोशन यादव की हालत नाजुक होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि परमानंद चौहान का इलाज स्थानीय स्तर पर कराया गया। जानकारी के मुताबिक, परमानंद चौहान और रोशन यादव रात करीब 10 बजे खेत में सिंचाई कर रहे थे। इस दौरान कुछ युवक सड़क किनारे रखा उनका कपड़ा और पर्स ले जाने लगे। विरोध करने पर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद दूसरे पक्ष ने अपने कई साथियों को बुला लिया, जिन्होंने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। पीड़ित की तहरीर पर पीपीगंज पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.