Gorakhpur News: खेत में लगे बांस काटने के विवाद में मारपीट, दो पर केस दर्ज
गोरखपुर, जुलाई 3 -- Gorakhpur News: पीपीगंज/अकटहवा, हिन्दुस्तान टीम। पीपीगंज थाना क्षेत्र के साखी ग्राम सभा के माथाबारी टोला में खेत में लगे बांस काटने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विरोध करने पर दो महिलाओं के साथ मारपीट किए जाने का आरोप है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित गुड्डू पाठक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 30 जून की शाम करीब पांच बजे उनके खेत में लगे बांस को उनके पट्टीदार का पुत्र आदर्श पाण्डेय अपने मामा सुरेश चंद्र पाठक निवासी फरदहनी के साथ काट रहा था। इस दौरान उनकी मां और भतीजी ने बांस काटने का विरोध किया। आरोप है कि विरोध करने पर दोनों आरोपित गाली-गलौज करने लगे और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में गुड्डू पाठक की मां और भतीजी के सिर में गंभीर चोटें आईं। शोर सुन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.