गोरखपुर, जुलाई 3 -- Gorakhpur News: कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के जंगल बब्बन टोला दोरागापुरवा गांव में खेत में पानी लगाने के दौरान हुए विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित राजेश कुमार गुप्ता पुत्र कन्हई गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार सुबह करीब 10 बजे वह अपने खेत में पानी लगा रहे थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर गांव के रोहित, अमित पुत्रगण गोबरी यादव तथा कृष्णा और बलिराम पुत्रगण रामकेश यादव वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर चारों ने लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और घूंसों से हमला कर दिया, जिससे राजेश के सिर पर गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर बीच...