गोरखपुर, जुलाई 19 -- Gorakhpur News: पीपीगंज/रसूलपुर चकिया, हिटी। पीपीगंज थाना क्षेत्र की जंगल कौड़िया चौकी अंतर्गत साखी उर्फ मेहदरिया गांव में खेत में पानी लगाने को लेकर दो सगे भाइयों के बीच शुरू हुआ विवाद हिंसक संघर्ष में बदल गया। एक पक्ष के थाने में होने के दौरान दूसरे पक्ष की महिलाओं पर घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगा है। घटना में एक बुजुर्ग का पैर टूट गया, जबकि महिलाएं और बच्चे भी घायल हो गए।जानकारी के अनुसार सुरेश पाल और उनके बड़े भाई राकेश पाल के बीच खेत में पानी लगाने को लेकर विवाद हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों भाइयों को थाने ले आई और शांतिभंग की कार्रवाई की तैयारी कर रही थी। आरोप है कि इसी दौरान राकेश पाल की पत्नी सोनी, बेटियां हेमलता, स्नेहलता, नीतू, प्रीति तथा अन्य लोग सुरेश पाल के घर पहुंच गए। उन्होंने घर में घुसकर लो...