Gorakhpur News: खेत में निराई कर रही बुजुर्ग महिला से कान की बालियां लूटीं
गोरखपुर, अगस्त 28 -- Gorakhpur News: हरपुर बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में खेत में धान की निराई कर रही 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने मारपीट कर कान की बालियां लूट लीं। वारदात के बाद महिला के शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग जुटे और बदमाशों का पीछा किया, लेकिन दोनों बाइक लेकर कटसहरा की ओर फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। चार दिन पहले सहजनवां थाना क्षेत्र में भी इसी तरह की घटना हुई थी।बुदहट टोला भवानीपुर निवासी कमला देवी गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे पनपीऊआ स्थित अपने धान के खेत में निराई कर रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक सड़क किनारे बाइक खड़ी कर उनके पास पहुंचे। दोनों ने पहले महिला से हालचाल पूछा। बातचीत के कुछ देर बाद दोनों ने अचानक कमला देवी के साथ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.