गोरखपुर, जुलाई 11 -- Gorakhpur News: पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। पिपराइच थाना क्षेत्र के मौलाखोर गांव में धान की रोपाई के दौरान महिला पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला करने के मामले में पुलिस ने सात नामजद और 6-7 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता गुड़ड़ी देवी का आरोप है कि पुरानी रंजिश में आरोपित खेत पर पहुंचे और गाली-गलौज के बाद हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। थाना प्रभारी विवेक त्रिवेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- Buxar News: पुरानी रंजिश में महिला से मारपीट व छेड़खानी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...