Gorakhpur News: खेत में दवा का छिड़काव करते समय मजदूर की मौत
गोरखपुर, जुलाई 7 -- Gorakhpur News: पीपीगंज। थाना क्षेत्र के जंगल कौड़िया चौकी अंतर्गत गायघाट गांव में मंगलवार सुबह खेत में घास की दवा का छिड़काव कर रहे 40 वर्षीय मजदूर वीरेंद्र की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जंगल कौड़िया ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वीरेंद्र मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत से पत्नी और तीन बेटों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पीपीगंज पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया। यह भी पढ़ें- Ara News: संदिग्ध स्थिति में जहरीला पदार्थ खाने से युवा किसान की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.