Gorakhpur News: खेत में दंपति पर हमला, नौ पर केस
गोरखपुर, जुलाई 29 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा क्षेत्र के ओडवलिया गांव में खेत पर गए दंपत्ति से मारपीट के मामले में पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता आसमा उर्फ आयशा ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि 27 जून को वह पति और बेटे के साथ खेत गई थीं। वहां पहले से घात लगाए बैठे आरोपित लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और हमला कर दिया। मारपीट में उनके पति गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए, जबकि उनके सीने की हड्डी टूट गई। पुलिस ने गुलाम गौस, छोटू उर्फ अज्जू समेत नौ आरोपितों के खिलाफ जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.