Gorakhpur News: खेत के बंटवारे में मारपीट, तीन पर केस
गोरखपुर, अक्टूबर 26 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बड़हलगंज थाना क्षेत्र के बैरियाडीह गांव में खेत के बंटवारे को लेकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव निवासी सुरेंद्र प्रताप शाही ने तहरीर में आरोप लगाया कि खेत के बंटवारे के विवाद में इंद्रसेन शाही और उनके पुत्र विवेक शाही ने लाठी-डंडे से मारपीट की। इस दौरान गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई। वादी ने रवि कुमार शाही पर विवाद के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.