गोरखपुर, अक्टूबर 9 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। बरगदवा रोड पर गणेश स्वीट्स के पास मुख्य मार्ग पर खुले नाले में गिरी गाय को निकालने पहुंची काऊ कैचिंग टीम स्लैब हटाने के लिए जेसीबी का इंतजार कर ढाई घंटे बाद वापस लौट आई। वहीं, गाय नाला के अंदर ईधर उधर भ्रमण कर रही थी। बरगदवा रोड पर कई स्थानों पर नाला खुला पड़ा हुआ है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि हर दिन नाले अभियान चला ढकने का निगम दावा करता है लेकिन खुले नालों पर तमाम हादसों के बाद भी लगाम नहीं लग रही है। मौके पर पहुंचे काऊ कैचिंग टीम के दीपक और छोटू ने बताया कि पशु कल्याण अधिकारी डॉ रोबिन चंद्रा के निर्देश पर आए थे। स्थानीय लोगों ने शिकायत कर उन्हें गुरुवार की शाम 07 बजे गाय के गिरने की जानकारी दी थी। हमने गाय तलाश भी ली वह नाले के भीतर ईधर उधर भटक रही है। लेकिन उसे बाहर...