Gorakhpur News: खुले नाले में गिरा निराश्रित गोवंश, रेस्क्यू
गोरखपुर, जुलाई 9 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता शास्त्रीनगर से नकहा रेलवे स्टेशन मार्ग पर बुधवार को काली मंदिर के निकट खुले नाले में निराश्रित गोवंश गिर गया। स्थानीय नागरिक अभिषेक त्रिपाठी ने 4.30 बजे देखा तो तत्काल स्थानीय पार्षद और नगर निगम में शिकायत की।शिकायत मिलते ही डॉ रोबिन चंद्रा सक्रिय हुए। उनके निर्देश पर पहुंची टीम के कर्मचारियों ने गहरे नाले से निराश्रित गोवंश को बाहर निकाल कर उसे पानी से नहलाया। स्थानीय नागरिकों ने भी टीम के लोगों की सराहना की। वहीं, खुले नाला को लेकर आक्रोश जताया कि इतना गहरा नाला तमाम दावों के बावजूद भी खुला पड़ा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.