Gorakhpur News: खड़ंजे की ईंट ठीक करने पर युवक को पीटा, चार पर केस
गोरखपुर, अक्टूबर 16 -- Gorakhpur News: गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा क्षेत्र के नरायनपुर टोला मुहम्मदपुर में सड़क पर उखड़ी खड़ंजे की ईंट ठीक करने को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। घायल की पत्नी की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने चार नामजद आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, रामचंद्र बुधवार को सड़क पर उखड़ी खड़ंजे की ईंट ठीक कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के संतलाल, साहेब निषाद, नीरज और सरवन निषाद वहां पहुंचे और बिना किसी विवाद के गाली-गलौज करने लगे। रामचंद्र ने विरोध किया तो आरोपितों ने ईंट से उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। घायल की पत्नी संजू की तहरीर पर पुलिस ने गुरुवार को चारों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.