गोरखपुर, जुलाई 10 -- Gorakhpur News: हरनहीं/खजनी, हिन्दुस्तान संवाद। खजनी थाना क्षेत्र के धुवहां गांव में एक युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष जयंत कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। धुवहां गांव निवासी बृजेश गौड़ (42) मजदूरी के साथ पेंट-पॉलिश का काम करते थे। परिजनों के अनुसार रात की तरह उनके कमरे में खाना भेज दिया गया था। शुक्रवार सुबह रोज की तरह वह चाय पीने के लिए बाहर नहीं आए। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, जबकि कमरे के भीतर कूलर चलने की आवाज आ रही थी। अनहोनी की आशंका पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो बृजेश का शव छत की कुंडी में साड़ी के फंदे से लटका मिला।परिजनों ने...