Gorakhpur News: खंभे से टकराने के बाद खुले नाले पर चढ़ी कार, चालक गंभीर
गोरखपुर, सितम्बर 7 -- Gorakhpur News: पादरी बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। शाहपुर क्षेत्र के चरगांवा स्थित रेल विहार कॉलोनी में रविवार रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराने के बाद खुले नाले पर चढ़ गई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने लोगों की मदद से उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने लखनऊ पीजीआई रेफर कर दिया। घायल की पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कार झुंगिया बाजार की ओर से करीमनगर चौराहा होते हुए रेल विहार की तरफ जा रही थी। रात करीब 11 बजे अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया और तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से टकराने के बाद खुले नाले पर जा चढ़ी। कार पर लखनऊ का नंबर लगा है। घटना के बाद रेल विहार कॉलोनी के लोगों ने नाले पर स्लैब नहीं लगाए जाने को लेकर ठेकेदार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.