गोरखपुर, सितम्बर 3 -- Gorakhpur News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। क्षेत्र बंटवारे को लेकर गुरूवार को पनियरा थाना क्षेत्र के धगरहवा के पास किन्नरों के दो गुटों में संघर्ष हो गया। एक गुट ने दूसरे पक्ष को घेरकर जमकर मारा-पीटा। उनकी बोलेरो गाड़ी को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। मारपीट में गाड़ी चालक भी घायल हो गया। घटना के बाद दो दर्जन किन्नर थाने पर पहुंच गए। कार्रवाई की मांग करने लगे। जानकारी के अनुसार कप्तानगंज निवासी बोलेरो चालक राहुल किन्नरों को गाड़ी में बैठाकर पनियरा क्षेत्र के एक गांव में नेग मांगने जा रहा था। जैसे ही वे धगरहवां गांव के समीप पहुंचे, तभी दो चार पहिया वाहनों से पहुंचे दूसरे गुट के सदस्यों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर चालक व किन्नरों की पिटाई की और बोलेरो के शीशे तोड़ डाले。थाने पर अफरातफरी, जांच म...