गोरखपुर, अगस्त 27 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। मंडलायुक्त इंद्र विक्रम सिंह ने मंडल के सभी जिलाधिकारियों को क्षेत्र पंचायतों के नियामक कार्यों और पंचायती राज विभाग की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। क्षेत्र पंचायतों को केंद्रीय वित्त आयोग और राज्य वित्त आयोग से मिली धनराशि का नियमानुसार उपयोग नहीं किए जाने का मामला संज्ञान में आने के बाद उन्होंने यह निर्देश दिया है। मंडलायुक्त ने कहा कि इसके तहत क्षेत्र पंचायत स्तर पर खंड विकास अधिकारी/मुख्य कार्यपालक अधिकारी के नियंत्रण में सहायक विकास अधिकारी पंचायत नियामक कार्यों का संपादन करेंगे। साथ ही पंचायती राज विभाग से वित्त पोषित योजनाओं की निगरानी और निरीक्षण भी करेंगे। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: ग्राम पंचायतों के डिजिटल लाईब्रेरी की होगी नियमित निगर...