गोरखपुर, अक्टूबर 3 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। हरि सहाय लॉ कॉलेज तालकंदला में शुक्रवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत बीए एलएलबी के विद्यार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें तृतीय सेमेस्टर की छात्रा नुसरत जहां ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. सतीश उपाध्याय ने छात्रा को ट्रॉफी प्रदान करते हुए कहा कि प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों की प्रतिभा सामने आती है। ऐसे कार्यक्रमों में प्रत्येक विद्यार्थी को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहायक आचार्य शिखा वर्मा, शैलेंद्र त्रिपाठी, डॉ. दिलीप कुमार राव का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर बीएएलएलबी के समस्त छात्र-छात्राएं और शिक्षक, कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...