Gorakhpur News: क्रेडिट कार्ड से 49 हजार से अधिक की निकासी, केस दर्ज
गोरखपुर, अक्टूबर 7 -- Gorakhpur News: कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। ठाकुरनगर निवासी अनीता दूबे के एसबीआई क्रेडिट कार्ड से 49 हजार रुपये से अधिक की रकम निकाले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अनीता दूबे के अनुसार, 17 अगस्त 2026 को उनके क्रेडिट कार्ड से क्रमशः 2,922 रुपये, 14,345.14 रुपये और 22,307.63 रुपये की निकासी की गई। उनका कहना है कि रकम निकाले जाने के समय उन्हें कोई मैसेज नहीं मिला। उन्होंने 17 अगस्त से 25 सितंबर तक बैंक से संपर्क किया, जहां उन्हें बताया गया कि क्रेडिट कार्ड से कोई रकम नहीं कटी है। आरोप है कि 30 सितंबर को उनके बचत खाते से रकम कटने का मैसेज आया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को मौखिक रूप से जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.