गोरखपुर, अगस्त 22 -- Gorakhpur News: गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल सखनी निवासी एक व्यक्ति को अज्ञात नंबरों से फोन कर क्रेडिट कार्ड से लोन लेने की बात कहकर धमकाने का मामला सामने आया है। लगातार आ रहे फोन और धमकियों से परेशान पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर गुलरिहा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धमकी देने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामाज्ञा प्रसाद का आरोप है कि उनके मोबाइल पर अलग-अलग नंबरों से बार-बार फोन आ रहे हैं। फोन करने वाले खुद को क्रेडिट कार्ड से जुड़े लोन का हवाला देते हुए तत्काल रकम जमा करने को कह रहे हैं। यह भी पढ़ें- गोरखपुर की गरिमा सिंह के कितने शिकार? 2 और FIR; 6 बैंकों के अधिकारियों-कर्मचारियों के भी नाम रकम का भुगतान नहीं करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी जा रही है।...