Gorakhpur News: क्रेटा की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, तीन घायल, दो की हालत गंभीर
गोरखपुर, जुलाई 28 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर मंगलवार को नेवादा गांव के पास तेज रफ्तार क्रेटा कार ने पीछे से ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ई-रिक्शा पलट गया, जिससे चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी बड़हलगंज पहुंचाया गया। घायलों में ई-रिक्शा चालक रामनगीना यादव (रामपुर बघौरा), किरण देवी (नर्रे) और रामनाथ (जगन्नाथपुर, गगहा) शामिल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने रामनाथ और किरण देवी की गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.