Gorakhpur News: कौशल विकास और व्यावहारिक ज्ञान ही सफलता की कुंजी
गोरखपुर, अक्टूबर 3 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। महात्मा गांधी पीजी कॉलेज के वाणिज्य संकाय की ओर से शनिवार को विभाग में एकदिवसीय कॅरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एनआईआईटी के अविनाश श्रीवास्तव ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी युग में केवल डिग्री ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि कौशल विकास और व्यावहारिक ज्ञान ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने छात्रों को बैंकिंग परीक्षाओं के पैटर्न, रिज्यूम बनाने और कम्युनिकेशन स्किल सुधारने के टिप्स भी दिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता वाणिज्य विभाग की प्रभारी डॉ सदफ अतहर ने की। इस मौके पर डॉ. आयुष यादव, डॉ. नितिन बख्शी, डॉ. प्रियतोष मिश्रा, आंचल पाण्डेय सहित बीकॉम के विद्यार्थी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.