गोरखपुर, अगस्त 6 -- Gorakhpur News: कौड़ीराम, हिन्दुस्तान संवाद। गगहा थाना क्षेत्र के कौड़ीराम फोरलेन बाईपास पर गुरुवार सुबह करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव दिखा। घटनास्थल किस थाना क्षेत्र में आता है, इसे लेकर गगहा और बांसगांव पुलिस करीब दो घंटे तक उलझी रही। इस दौरान शव सड़क किनारे पड़ा रहा। बाद में क्षेत्राधिकार स्पष्ट होने पर गगहा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सुबह टहलने निकले लोगों ने हवेली होटल से करीब 50 मीटर पहले सड़क किनारे एक बुजुर्ग का शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर बांसगांव थाने की कौड़ीराम चौकी तथा गगहा थाने की सोहगौरा और पांडेपार चौकी पुलिस पहुंच गई। लेकिन घटनास्थल की सीमा को लेकर दोनों थानों के बीच असमंजस बना रहा।करीब दो घंटे बाद गगहा थाने की सोहगौरा चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कुछ देर बाद ...