गोरखपुर, सितम्बर 11 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। तिवारीपुर थाने के एक दरोगा ने कोर्ट के आदेश की अवहेलना कर दी। कोर्ट ने आरोपित के पास से पकड़े गए मोबाइल को सुपुर्द करने का आदेश जारी किया। आरोप है कि आदेश की जानकारी होने के बावजूद संबंधित मोबाइल फोन को सुपुर्द करने के बजाय कोर्ट से बिना अनुमति लिए पुलिस ने विधि विज्ञान प्रयोगशाला वाराणसी भेज दिया प्रभारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने तिवारीपुर थाना प्रभारी से इस मामले में व्यक्तिगत स्पष्टीकरण तलब किया है। न्यायालय ने कार्रवाई को प्रथमदृष्टा गंभीर मानते हुए चेतावनी दी है कि निर्धारित समय में संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर संबंधित के खिलाफ न्यायालय की अवमानना अधिनियम के तहत इलाहाबाद हाईकोर्ट में संदर्भ भेजा जाएगा। यह भी पढ़ें- हाईकोर्ट ने सीएमओ को अवमानना नोटिस जारी कियाआदे...