Gorakhpur News: कोबरा के डसने से महिला की मौत, दीवार तोड़कर पकड़ा सांप
गोरखपुर, अक्टूबर 9 -- Gorakhpur News: पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज थाना क्षेत्र के मखनहा गांव में गुरुवार को कोबरा सांप के डसने से 40 वर्षीय इंद्रावती निषाद की मौत हो गई। परिजनों द्वारा घर में सांप होने की आशंका पर बुलाए गए सपेरे ने दीवार तोड़कर कोबरा को बाहर निकाला और अपने साथ ले गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मखनहा गांव निवासी परमात्मा निषाद गुरुवार को फर्नीचर का काम करने पीपीगंज नगर गए थे। उनकी पत्नी इंद्रावती निषाद दोपहर करीब तीन बजे घर में बिस्तर पर लेटी थीं। इसी दौरान बिस्तर पर मौजूद कोबरा ने उन्हें डस लिया। परिजन पहले उन्हें झाड़-फूंक कराने ले गए। हालत में सुधार नहीं होने पर अस्पताल पहुंचाया, जहां देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई।महिला की मौत के बाद परिजनों ने घर में सांप होने की आशंका जताई। इसके बाद सपेरे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.