गोरखपुर, अक्टूबर 24 -- Gorakhpur News: पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज थाना क्षेत्र के मड़हा गांव की 16 वर्षीय हाईस्कूल की छात्रा ने गांव के ही एक युवक पर साइकिल में बाइक से टक्कर मारने और मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, छात्रा 22 अक्टूबर को सुबह करीब 11 बजे कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के फरदहनी गांव में कोचिंग पढ़ने गई थी। वहां से साइकिल से लौटते समय गांव के ही विक्रम उर्फ गोलू पुत्र राजनाथ प्रजापति ने उसकी साइकिल में बाइक से टक्कर मार दी। छात्रा ने आरोप लगाया कि युवक ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...