गोरखपुर, अगस्त 21 -- Gorakhpur News: कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैम्पियरगंज क्षेत्र में सोनौली हाईवे पर हाईडिल के समीप शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार टूरिस्ट बस की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि साइकिल सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की अभी पहचान नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि साइकिल सवार अपनी दिशा में जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार टूरिस्ट बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी。

पुलिस की जांच सूचना मिलने पर कैम्पियरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया है। हादसे में शामिल टूरिस्ट बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।...