गोरखपुर, अक्टूबर 26 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय वायुसेना स्थल के दो विद्यार्थियों आदर्श कुमार गौतम और अनमोल का केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) की अंडर-14 फुटबॉल टीम में चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ी स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में संगठन की टीम का हिस्सा होंगे। आदर्श टीम में स्ट्राइकर और अनमोल गोलकीपर की भूमिका निभाएंगे। क्षेत्रीय और अंतरक्षेत्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन के आधार पर दोनों का चयन किया गया है। खेल शिक्षक सत्येंद्र कुमार और कोच मोहम्मद नईम के मार्गदर्शन में दोनों खिलाड़ियों ने प्रशिक्षण लिया है। विद्यालय के प्राचार्य बैरिस्टर पाण्डेय ने खिलाड़ियों और खेल शिक्षकों को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...