गोरखपुर, नवम्बर 7 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1, वायुसेना स्थल में शनिवार को भारत स्काउट एवं गाइड का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य बैरिस्टर पाण्डेय ने दीप प्रज्ज्वलन और स्काउटिंग के जनक लॉर्ड बैडेन पॉवेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। कैडेट्स ने प्राचार्य को पारंपरिक स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को स्काउटिंग के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग से भाईचारा, जिम्मेदारी, अनुशासन, चरित्र निर्माण और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। विद्यार्थियों ने स्वागत गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। आयोजन प्रभारी आशीष कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में हुआ। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: स्क...