गोरखपुर, अगस्त 22 -- Gorakhpur News: चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के जंगल बेनी माधव नंबर एक महेसरा में कूड़ा फेंकने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। महेसरा निवासी रानी देवी पत्नी प्रेम साहनी ने पड़ोसी दंपति और तीन-चार अज्ञात लोगों पर घर में घुसकर उसके और बच्चों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपितों ने बच्चों को उठा ले जाने और दोबारा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने पुलिस को यह भी बताया कि पड़ोस में रहने वाली सविता देवी पहले भी उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करती रही है, जिससे वह काफी परेशान है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में आरोपितों की भूमिका और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...