Gorakhpur News: कुष्ठ रोग केंद्र में कायाकल्प गतिविधियों का आयोजन
गोरखपुर, अक्टूबर 27 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। मंगलवार को राजेंद्र नगर स्थित कुष्ठ रोग केंद्र में महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल की तरफ से कायाकल्प गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसका आयोजन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा भारतीय उपचर्या परिषद के निर्देश पर किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत कुष्ठ रोग केंद्र परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की गई। स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए फलों का वितरण भी किया गया। विद्यार्थियों ने संतुलित आहार, व्यक्तिगत स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के महत्त्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर विवि के 50 छात्रों के अलावा अलीशा चरण एवं शांभवी श्रीवास्तव मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Garhwa News: वनांचल कॉलेज में स्वच्छता अभियान, विद्यार्थियों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.