गोरखपुर, अगस्त 21 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के डुमरी खास गांव में कुत्ते के टकराने को लेकर हुए विवाद में मारपीट और जातिसूचक गाली देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डुमरी खास गांव निवासी सीमा देवी ने तहरीर में बताया कि बुधवार शाम करीब सात बजे उनका बेटा रोशन घर के दरवाजे के पास से कुत्ते को भगा रहा था। इसी दौरान कुत्ता गांव निवासी किशन पाल यादव की पत्नी से टकरा गया। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।किशन के बेटे अंश यादव ने रास्ते में उनके दूसरे बेटे आर्यन भारती को जातिसूचक गाली देते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर सीमा देवी पहुंचीं तो अंश यादव, किशन पाल यादव और उनकी पत्नी के साथ संतोष मौर्या और उनकी पत्नी ने गाली-गलौज क...