गोरखपुर, अक्टूबर 16 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के पूर्वी जोन के प्रदेश पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई है। नई कमेटी में गोरखपुर और बस्ती मंडल को विशेष प्राथमिकता दी गई है। घोषित पदाधिकारियों में गोरखपुर मंडल से डॉ. एकलाख अहमद और बस्ती मंडल से अमित सिंह एवं कन्हैया यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। सुरेंद्र पासवान, राकेश त्रिपाठी, विनीत सिंह, अभय शुक्ला, विजय शंकर मिश्र, कन्हैया पांडेय, मसूद आलम और रामदयाल आदि को प्रदेश महासचिव बनाया गया है। भौवापार निवासी प्रदीप नाथ शुक्ला, हसन खान, जितेंद्र चौबे, रामकृष्ण कोल और नवनीत चौधरी को प्रदेश प्रवक्ता और प्रदेश सचिव के रूप में आशीष कुमार त्रिपाठी, महेंद्र यादव, महेंद्र कुमार सिंह, दिलीप कुमार, रविंद्र कुमार, बदरू रहमान, म...